क्राईम

भंडारा के शाहपुर में जोरो से चल रही गौ तस्करी…

भंडारा के जवाहरनगर पुलिस थाने अंतर्गत शाहपुर गांव के हाईवे से अंदर एक खेत में जानवरों को क्रूरता से बांधकर 10 चक्का ट्रक से गौ तस्करी की जा रही है। इसकी जानकारी जवाहरनगर पुलिस को मिलते ही हाईवे से एक से दो किलोमीटर तक खेतो से रास्ता बनाकर खेत से जानवरों की तस्करी की जा रही थी। जवाहरनगर पुलिस घटनास्थल पर पोहोच ट्रक क्रमांक MH 40 BL 5498 से 24 मवेशियो को पकड़ा । पुलिस को देखते ही गाड़ी का चालक और गौ तस्कर फरार हो गया। पी एस आय राठौर घटनास्थल पर पंच बुलाकर पंचनामा किया। 24 मवेशियों को ध्यान फाउंडेशन में छोड़ कर जीवनदान दिया गया। लेकिन जवाहरनगर पुलिस ने इसके पहले भी 52 मवेशियों को जीवनदान दिया था। पुलिस गौ तस्करों पर कार्यवाही करते नजर आ रही है। लेकिन संदेहजनक घटना यह है की शाहपुर से यानी जवाहरनगर पुलिस थाने अंतर्गत 20 चक्के से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। जिसको लेकर कई बार सवालों में घेरा जा रहा है। कही पुलिस के कुछ संदेहजनक लोग गौ तस्करों से साठगांठ कर गौ तस्करों के हौसले तो बुलंद नही कर रहे। समय समय पर जवाहरनगर पुलिस के कार्यवाही के बाद भी आखिर क्यों गौ तस्करी थम नहीं रही?? बता दे की मध्यप्रदेश से गौ तस्करी कर शाहपुर तक लाया जाता है, जिसे शाहपुर में 10 चक्का गाड़ियों में मवेशियों को क्रूरता से लादकर गौ तस्करी की जाती है। गाडियां कामठी,नागपुर तथा हैदराबाद जैसे बड़े बड़े शहरों तक गौ तस्करी की जाती है। विशेष बात यह है की रात 9.30 बजे के दरम्यान खेत में MH 40 BL 5498 ट्रक में क्रूरता से जानवर भरे पुलिस के हाथ लगा। लेकिन वहा से ट्रक क्रमांक MP 04 HE 3515 घटनास्थल से फरार हो गया। गुप्त सूत्रों से यह गाड़ी की वीडियो सुबह उस खेत से निकलते हुए प्राफ्ट हुई। यदि शाहपुर छेत्र में खुले आम गौ तस्करी चलना कही न कही सवालों में जवाब नजर आता है। ऐसे गौ तस्करों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना चाहिए और जो गाड़ी फरार हुई है उसकी भी जांच कर उन पर भी कार्यवाही करनी चाहिए। एक और जवाहरनगर पुलिस गौ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु समय समय पर कार्यवाही करते नजर आ रही है। वही दूसरी ओर संदेहजनक लोग गौ तस्करों का हाथ मजबूत करते नजर आ रही है। देखते है की जवाहरनगर पुलिस ऐसे गौ तस्करों पर कार्यवाही कर शाहपुर से गौ तस्करी बंद करेगी या नही?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button