ताजा खबरफ़िल्मी दुनियासंपादकिय

हुक्का पार्लर रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी

  • मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा

गलवार रात मुंबई पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में छापेमारी कर स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी समेत 13 अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया था। इन सभी को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस को मिली थी टिप
फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था।

13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त
अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने छापेमारी कर 4,400 रुपए नकद और 13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए हैं। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुनव्वर ने सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर एयरपोर्ट से यह फोटो शेयर की।

बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए
मुंबई पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट की एक तस्वीर शेयर की है। एक सेल्फी शेयर करते हुए मुनव्वर ने लिखा, ‘थका होने के बाद भी ट्रैवल कर रहा हूं।’

2021 में लगा था धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मुनव्वर का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2021 में मुनव्वर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था। उन्होंने अपने एक स्टैंड अप एक्ट में हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित कमेंट किए थे। उनके खिलाफ कई राज्यों में FIR भी दर्ज हुई थीं। उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और वो 37 दिनों तक जेल में रहे थे।

बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने के बाद शो के होस्ट सलमान खान के साथ मुनव्वर।

जीत चुके हैं कई रियलिटी शोज
विवादों में आने के बाद मुनव्वर ने सबसे पहले 2022 में कंगना रनोट के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में पार्टिसिपेट किया था। वो इसके सीजन 1 के विनर भी रहे थे। इसके बाद वो पिछले साल ‘बिग बॉस 17’ के भी विनर बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button