गर्भगृह में विराजे रामलला, सामने आई पहली झलक
![](https://www.awazbhandara.com/wp-content/uploads/2024/03/221e01d84e14038ecd7406ec795d23a01705624674995369_original.webp)
अयोध्या :- अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इस दिव्य मूर्ति की पहली झलक सामने आई है। फिलहाल मूर्ति ढंकी हुई है। 22 जनवरी को रघुनंदन की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्स अकाउंट पर बताया, ’18 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रामलला का मंदिर में प्रवेश हुआ। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए।’ बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान चल रहे हैं। यह अनुष्ठान 16 जनवरी से प्रारंभ हुए थे, जो कि समारोह से एक दिन पहले 21 जनवरी तक चलेंगे। इसके बाद 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य आयोजन होगा। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देश की नामचीन हस्तियां शामिल होंगे ।
![](https://crimeindianews.com/wp-content/uploads/2024/01/2024_1image_12_18_343653161ram-300x169.jpg)