ताजा खबरदेश- दुनियाफ़िल्मी दुनियामहाराष्ट्र

रणबीर ने छुए प्रेम चोपड़ा के पैर, सलमान ने व्हीलचेयर पर बैठी महिला से पूछा हाल-चाल

वायरल वीडियो में रणबीर पोलिंग बूथ पर 88 वर्षीय एक्टर प्रेम चोपड़ा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आए। इस मौके पर प्रेम चोपड़ा के दामाद एक्टर शरमन जोशी भी उनके साथ नजर आए। रणबीर ने उनको भी गले लगाया।

रणबीर और प्रेम चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में साथ काम किया था। इसमें प्रेम चोपड़ा, रणबीर के दादा के रोल में नजर आए थे।

इससे पहले 2009 में रिलीज हुई रणबीर की फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ में भी प्रेम चोपड़ा ने रणबीर के दादा का रोल प्ले किया था।

दूसरी तरफ सलमान खान का भी एक वीडियो वायरल है। इसमें वो पोलिंग बूथ में मौजूद व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला से उनका हाल-चाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर सलमान के फैंस उन्हें ‘मैन विद गोल्डन हार्ट’ बुला रहे हैं।रणबीर और सलमान के अलावा सोमवार को बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी वोट डालने पहुंचे। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल ने प्रेग्नेंसी में भी पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button