फ़िल्मी दुनिया

मुंबई में पहली रात स्टेशन पर गुजरी,आपबीती बताते हुए रोए एक्टर आकाश

आकाश को फिल्म बेबी में भी देखा गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी थे। वहीं हाल में आकाश की फिल्म मैं लड़ेगा रिलीज हुई है। फिल्म के राइटर भी आकाश ही हैं।

आकाश कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बचपन के दिनों के बारे में बताया, ‘पिता फौज में थे और मां स्कूल टीचर थीं, लेकिन बाद में उन्होंने परिवार के लिए यह नौकरी छोड़ दी। पिता के जैसे मैंने भी फौज में जाने का सपना देखा था, लेकिन बाद में फिल्मों में दिलचस्पी बनी।

जब यह बात पिता को पता चली तो उन्होंने बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया। एक पिता के तौर पर उनकी भी सोच सही थी। आज भी पिता से मेरी बातचीत बहुत कम होती है। अगर मां और नानी ना होतीं तो मेरा एक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाता। उन दोनों ने मुझे मुंबई भेजा था।

मुंबई के सफर के बारे में आकाश ने बताया, ‘मैं 2011 में मुंबई आया था। यहां आने से पहले ही अंधेरी के एक PG वाले से बात कर रखी थी, लेकिन जब एक रात मुंबई पहुंचा तो उस PG वाले ने फोन ही नहीं उठाया। नतीजतन, पूरी रात रेलवे स्टेशन पर बितानी पड़ी।

इस स्टेशन पर एक वाकया भी हुआ था। दरअसल, उसी रात मेरे साथ 2-3 लोग और बैठे हुए थे। उन्होंने पूछा कि किस काम के सिलसिले में मुंबई आए हो? मैंने जवाब दिया कि एक्टर बनने की चाहत में यहां आया हूं। यह बात सुनकर वे हंसने लगे। उस समय तो उनकी हंसी की वजह समझ नहीं आई, लेकिन यहां संघर्ष के बाद उसका कारण जान गया हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button