ताजा खबर

शाहरुख की बेटी सुहाना ने किया 10 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस सुहाना ने मुंबई के पास अलीबाग में एक बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है।उन्होंने थाल गांव में 9 करोड़ 50 लाख रुपए की जमीन खरीदी है, जिसके लिए उन्होंने 57 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। ऐसे में सुहाना ने इस जमीन पर कुल 10 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं। इस जमीन की रजिस्ट्री बीते 13 फरवरी को हुई है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक सुहाना ने अलीबाग के रायगढ़ स्थित थाल गांव में कुल 1.8 एकड़ में खेती योग्य जमीन में इन्वेस्ट किया है।अलीबाग हमेशा से ही बॉलीवुड सेलेब्स की फेवरेट प्लेसेस में से एक रहा है। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ मिलकर यहां 22 करोड़ में एक घर खरीदा था। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली ने भी पत्नी अनुष्का के साथ मिलकर अलीबाग में 20 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी। वर्कफ्रंट पर सुहाना ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया। फिल्म में दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य भी नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी अपनी अगली फिल्म में पिता शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इसकी शूटिंग मई 2024 तक शुरू हो सकती है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button