Homeताजा-खबरयुवती की मौत पर बवाल

युवती की मौत पर बवाल

महू :- इंदौर के महू में बुधवार रात एक आदिवासी युवती की मौत के बाद बवाल हो गया। परिजन का आरोप है दबंगों ने गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज किया। करीब 25 हवाई फायर भी किए। पुलिस फायरिंग में एक आदिवासी युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक के पैर में गोली लगी है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में 12 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बडगोंदा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी आंख में चोटी लगी है। आईजी आर. गुप्ता ने कहा- पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

महू पुलिस ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पहचान 18 वर्षीय आदिवासी युवक भेरूलाल के रूप में हुई है। युवक छोटी जाम का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका शव एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 10 लाख रुपए की सहायता दी गई है। एक अन्य युवक संजय के पैर में भी गोली लगी है। ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो चुका है। आरोप है कि यदुनंदन धामनोद, जिला धार से युवती का अपहरण कर ग्राम गवली पलासिया लाया। यहां करंट लगा कर उसकी हत्या कर दी।ग्रामीण एसपी भगवंत बिरदे ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर यदुनंदन पिता रामचरण पाटीदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रेप के आरोप की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगी तो धारा बढ़ाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img