मुंबई :- मुंबई में शनिवार को फायर बिग्रेड भर्ती के दौरान के हंगामा हो गया। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। महिला अभ्यर्थियों ने भर्ती के दौरान धांधली का आरोप लगाया। लड़कियों ने कई आरोप लगाते हुई भर्ती रद्द की मांग की है। मुंबई में फायरमैन भर्ती 2023 के लिए वॉक-इन के जरिए सेलेक्शन किया जाना था। जिसे लेकर कई लड़कियां शुक्रवार रात से ऑफिस के गेट के बाहर पर बैठी थीं।

मुंबई के दहिसर पश्चिम स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे मैदान में महिला फायर बिग्रेड ऑफिसर की भर्ती का काम चल रहा था। जहां पर लड़कियां रात से ही इकट्ठा होकर उसी जगह भर्ती की तैयारी कर रही थीं। लेकिन सुबह उन्हें गेट के अंदर घुसने ही नही दिया गया। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने BMC के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। नारेबाजी के दौरान पुलिस और लड़कियों में धक्कामुक्की भी हुई। मुंबई में कई दिनों से फायर ब्रिगेड भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग की जा रही है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि जिन लड़कियों की हाइट ठीक है, उन्हें भी एंट्री नहीं दी जा रही है। अभ्यर्थियों के मुताबिक, मुंबई फायर ब्रिगेड भर्ती के लिए योग्यता और एलिजिबिलिटी होने के बावजूद उन्हें भी मौका नहीं दिया जा रहा है। लड़कियों ने कहा कि पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाई और उन्हें अंदर जाने से रोका।