Homeताजा-खबरदेहरादून से भी ठंडा रहा यूपी

देहरादून से भी ठंडा रहा यूपी

लखनऊ :- यूपी में पहाड़ी राज्यों से भी भीषण सर्दी पड़ रही है। बुधवार को अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि देहरादून का पारा 6 डिग्री रहा है। इसके अलावा प्रदेश के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में 7.5 और कानपुर में 7 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा शाहजहांपुर 6.1, मुजफ्फरनगर 6.2, आगरा 6.3, बाराबंकी 6.4 और मुरादाबाद में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यूपी के पश्चिमी हिस्से में 29 से 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। यानी, यहां पारा 2 से 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, तेज पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश में कोहरे की मार भी रहेगी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी बढ़ने की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। गुरुवार-शुक्रवार को यह विक्षोभ यूपी के ऊपर से गुजरेगा। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पश्चिमी हवाएं फिर सक्रिय होगी और तापमान में रिकॉर्ड गिरावट शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img