Homeताजा-खबरपुणे में होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत

पुणे में होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत

पुणे :- पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावत किवले इलाके में सोमवार को लोहे का होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं हैं।

घटना शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया।

दरअसल, रावत किवले इलाके में कात्रज देहू सर्विस रोड पर आंधी और बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक दुकान के पास खड़े थे। दुकान के पास ही लोहे का एक होर्डिंग लगा था। आंधी के चलते होर्डिंग दुकान पर गिर गया, जिससे 8 लोग होर्डिंग के नीचे दब गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img