Homeफ़िल्मी दुनियाबच्चों के साथ नजर आईं शिल्पा शेट्टी:बेटी समिषा के लिए रखी बर्थडे...

बच्चों के साथ नजर आईं शिल्पा शेट्टी:बेटी समिषा के लिए रखी बर्थडे पार्टी, बहन शमिता भी हुईं स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा शेट्टी 15 फरवरी को तीन साल की हो चुकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने बेटी के बर्थडे पर अपने घर में एक शानदार पार्टी रखी थी। जिसमें कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे, इसी बीच पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शिल्पा को उनके बच्चो के साथ स्पॉट किया गया। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे वियान और बेटी समिषा के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान तीनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए है। लुक की बात करें तो समीषा पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थी। वहीं, पार्टी में शिल्पा की बहन शमिता भी पहुंचीं, जहां वह हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी के अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। इस सीरीज में वह पहली बार पुलिस अफसर का रोल निभा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img