Homeताजा-खबरसावन में शनिदेव, हनुमानजी और नृसिंह पूजन भी

सावन में शनिदेव, हनुमानजी और नृसिंह पूजन भी

सावन में शिवजी के साथ भगवान नृसिंह, शनिदेव और हनुमान जी की भी आराधना करने का विधान है। इनकी विशेष पूजा सावन के शनिवार को की जाती है। स्कंद पुराण के मुताबिक, सावन महीने के शनिवार को इन तीनों देवताओं की पूजा करने से हर तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

इस बार सावन में 8 शनिवार: जुलाई में 8, 15, 22 और 29 तारीख को सावन शनिवार होंगे। वहीं, अगस्त में 5, 12, 19 और 26 तारीख को शनिवार रहेगा।

सावन के शनिवार को तिल के तेल से हनुमानजी और शनिदेव का अभिषेक करना चाहिए। वहीं, चंदन से नृसिंह भगवान की विशेष पूजा की जाती है। तीनों देवताओं को तिल के तेल का दीपक लगाएं। इसके बाद ब्राह्मणों को तिल से बना भोजन करवाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img