प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिकली दिखीं रुबीना

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। अब हाल ही में उन्हें मुंबई में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं।
फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वीडियो में रुबीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट टॉप और ब्लैक प्रिंटेड पैंट पहना हुआ। पैपराजी से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी।
फैंस दे रहे बधाइयां
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बधाई हो रूबी। दूसरे यूजर ने लिखा- वह सुंदर और कम्फर्टेबल लग रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, कृपया भगवान उन्हें और उनके बच्चे को बुरी नजर से बचाएं।