Homeताजा-खबरभारत के वॉरशिप पर पहली बार रोमियो हेलिकॉप्टर की लैंडिंग

भारत के वॉरशिप पर पहली बार रोमियो हेलिकॉप्टर की लैंडिंग

इंडियन नेवी ने INS विक्रांत पर मोस्ट एडवांस्ड मिलिट्री चॉपर ​​​​​​उतारा है। इसे MH-60 रोमियो हेलिकॉप्टर के नाम से जाना जाता है। नेवी पहले सी किंग चॉपर का इस्तेमाल करती थी। अब इसकी जगह रोमियो का इस्तेमाल किया जाएगा।

नेवी ने INS विक्रांत पर रोमियो के लैंडिंग का वीडियो ट्वीट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा- हमारे लिए ये हेलिकॉप्टर मील का पत्थर है। रोमियो को अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है। भारत ने 24 हेलिकॉप्टर 90.5 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी 2020 में भारत आए थे, उसी दौरान PM मोदी ने इन्हें खरीदने के लिए सौदे पर हस्‍ताक्षर किए थे। अमेरिका ने जुलाई 2022 में पहली बार दो रोमियो भारत को सौंपे थे। 2025 तक सभी 24 चॉपर्स की भारत में डिलीवरी हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img