Homeताजा-खबरराजस्थान तीसरा सबसे ज्यादा जिलों वाला राज्य होगा

राजस्थान तीसरा सबसे ज्यादा जिलों वाला राज्य होगा

जयपुर :- सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिलों की घोषणा कर दी है। साथ ही 3 नए संभाग भी बनाए जाने हैं। राजस्थान में 19 नए जिले बनने के बाद अब 50 जिले हो जाएंगे। वहीं, 3 संभागों के बाद 10 संभाग होंगे। इसी के साथ जिलों की संख्या के मामले में राजस्थान देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य बन जाएगा। फिलहाल सबसे ज्यादा 75 जिले उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश में 53 जिले हैं। फिलहाल राजस्थान में 33 जिले हैं। 3.42 लाख स्कवायर किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। नए जिले और संभागों की घोषणा को लेकर 2 बड़े फैक्टर सामने आए। पहला भौगोलिक और दूसरा राजनीतिक।

भूगोलविदों का कहना है कि इस इक्वेशन के साथ अब राजस्थान में औसतन एक संभाग में 5 जिले होंगे। हालांकि भौगोलिक दृष्टि से ये संख्या 4 से 6 के बीच रह सकती है। मगर 4 से कम और 6 से ज्यादा जिले एक संभाग में नहीं होंगे। हमने जब नए जिलों और उनसे सम्बन्धित पुराने जिलों के बीच की दूरियां निकाली तो कई जिलों में 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी सामने आई। सबसे बड़ी दूरी जोधपुर से फलौदी के बीच थी। दोनों के बीच लगभग 145 किलोमीटर की दूरी है। जानकारों का कहना है कि नए जिले बनने से सबसे बड़ा फायदा दूरी को लेकर ही होता है। आम नागरिक को अपना जिला बनने से उसे कई सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिलती हैं। इसके लिए उसे सैंकड़ों किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img