तुमसर में 12 मार्च को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारियों के बारे में जागरूक करना है।
तुमसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर उड़ान संस्था की ओर से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और यह साबित कर दिया कि महिलाएं पुरुषों से कहीं कम नहीं हैं|
इस कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को राजमुद्रा ग्रुप की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उडान संस्थेचे संस्थापक कल्याणी भुरे, राजमुद्रा ग्रुप महिला मंडळ के मीनल निमजे, मीरा भट, पल्लवी निनावे, सरोज भुरे, पमा ठाकूर,शोभा लांजेवार,नंदा डोरले,नेहा मोटघरे,अश्विनी बडवाईक,कांचन पडोळे,पल्लवी पाटील,श्रुती कावळे राजमुद्रा ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष इंजी.सागर गभने, सागर भुरे,शुभम बानासुरे,योगेश आजापुजे,राहुल रनदिवे,अनुप तिडके, संकेत गजबिये,बापू बडवाईक,आयुष कुंजेकर,स्वप्निल डुंबरे,अर्पित खानॉर्कर,आयुष कुंजेकर मौजुद थे.