फ़िल्मी दुनिया

राघव-परिणीति शादी के लिए उदयपुर पहुंचे, रस्में कल से

झीलों की नगरी उदयपुर में AAP से राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी रविवार को होगी। राघव-परिणीति शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंच गए हैं। वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट थीम रखी गई है। शादी में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई सेलेब्रिटी शामिल होंगे।शादी की रस्में कल से शुरू होंगी, लेकिन परिणीति के हाथ में मेहंदी आज ही लगाई जाएगी।

एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
राघव-परिणीति सुबह करीब 9:30 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्‌डे पर उतरे। यहां होटल स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया। राजस्थानी अंदाज में हुए इस वेलकम को देखकर दोनों काफी खुश नजर आए।परिणीति ने लाल रंग का सूट पहना था। दोनों की सिक्योरिटी के लिए राजस्थान पुलिस के साथ पंजाब से आए बॉडी गाड्‌र्स को भी यहां तैनात किया गया। इसके अलावा 100 से ज्यादा प्राइवेट गाड्‌र्स भी लगाए गए हैं।

केजरीवाल-मान समेत कई राजेनता आएंगे
राघव-परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान शनिवार शाम उदयपुर पहुंचेंगे। केजरीवाल लेक पैलेस में ही ठहरेंगे और शादी की रस्मों में शामिल होंगे। वे 25 सितंबर सुबह 11:45 बजे उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी 24 सितंबर को शादी समारोह में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं।

परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी में करण जौहर, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी आएंगे।

संगीत सेरेमनी के लिए 90s की थीम
23 सितंबर 2023 को चूड़ा सेरेमनी के बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम संगीत सेरेमनी होगी, जिसकी थीम 90s की होगी। इसमें 90 के दशक के गानों से शाम सजेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button