Homeताजा-खबरPM ने दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

PM ने दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

मुंबई :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें मुंबई से साईंनगर शिरडी और मुंबई- सोलापुर के लिए चलाई जाएंगी। इसके बाद महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी, जबकि देश में अब कुल 10 रूट पर यह ट्रेन चल रही है।

इस मौके पर मोदी ने कहा कि आज देश में आधुनिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मैट्रो का विस्तार हो रहा है। मेट्रो और पोर्ट बनाए जा रहे हैं। देश के बजट में भी इसी भावना को सशक्त किया गया है। भारत के इतिहास में पहली बार दस लाख करोड़ रुपए सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए रखे गए। इसमें भी रेलवे का हिस्सा ढाई लाख करोड़ रुपए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img