Homeताजा-खबरठंड से नहीं मिल रही लोगों को राहत, लगातार चल रही शीतलहर...

ठंड से नहीं मिल रही लोगों को राहत, लगातार चल रही शीतलहर और कोहरा

लगातार बढ़ रहे ठंड के प्रकोप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरा और शीतलहर लगातार परेशान कर रही है। जिले में बुधवार को सुबह से कड़ाके की ठंड रही। बढ़ती सर्दी से लोगों का जीना मुहाल रहा। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था लोगो द्वार की गई

गुरुवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किए रखा। सुबह में कोहरे का असर नहीं रहा, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग घरों में देर तक दुबके रहे। हालांकि अंगार से हटने पर ठंड का खूब अहसास हो रहा था। औरशाम होते ही तापमान गिरता गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। ऐसे में शहर के व्यस्तम इलाकों में शाम को कम ही भीड़ नजर आई। बाजारों में भी साढे छह बजे के बाद ही सन्नाटा पसरने लगा। लोग बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर नहीं निकले। वहीं ठंड से बचाव के लिए आग तापते दिखे। रूम हीटर का प्रयोग कर रहे है। चिकित्सकों की सलाह है कि बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाकर रखे, क्योंकि ठंड इनके के लिए बेहद खतरनाक है। वहीं हार्ट के मरीज भी एहितात बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img