मुंबई :- भाजपा नेता निलेश राणे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार को औरंगजेब का अवतार कहा था। NCP ने इसके विरोध में आज मुंबई में जेल भरो आंदोलन किया।
गुरुवार को NCP प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा था कि निलेश को अपने ट्वीट के लिए महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें 24 घंटे के भीतर अपना ट्वीट हटाना होगा।
साथ ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे राणे से सहमत हैं।
महेश ने कहा कि अगर राणे ने ट्वीट डिलीट नहीं किए तो NCP शुक्रवार (9 जून) सुबह 11 बजे दक्षिण मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में जेल भरो आंदोलन के साथ विरोध करेगी। NCP ने निलेश के ट्वीट पर ट्विटर से भी कार्रवाई करने की मांग की है।