ताजा-खबर
नासा ने भारत से मांगी टेक्नोलॉजी

बेंगलुरू :- अमेरिका में जटिल रॉकेट मिशन विकसित करने में शामिल विशेषज्ञों ने चंद्रयान- 3 अंतरिक्ष यान की विकासात्मक गतिविधियों को देखने के बाद सुझाव दिया था कि भारत उनके साथ अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी साझा करे. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने रविवार को बताया, चंद्रयान-3 में जब हमने अंतरिक्ष यान को डिजाइन और विकसित किया, तो हमने जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी, नासा- जेपीएल के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया, जो रॉकेट और सबसे कठिन मिशन करते हैं. उन्होंने कहा, ‘नासा- जेपीएल के लगभग 5-6 लोग ( इसरो मुख्यालय में) आए और हम उन्हें चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में जानकारी देकर समझाया कि हमने इसे कैसे-कैसे बनाया.