Homeताजा-खबरप्लेन से तीर्थ कराने वाला MP देश का पहला राज्य

प्लेन से तीर्थ कराने वाला MP देश का पहला राज्य

भोपाल :- मध्यप्रदेश सरकारी खर्च पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। भोपाल एयरपोर्ट से रविवार सुबह 9.45 बजे प्रयागराज के लिए 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों ने इंडिगो की फ्लाइट से उड़ान भरी। 1 घंटे में 10.50 पर सभी प्रयागराज में लैंड हुए। यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कराई जा रही है। 19 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर ले जाया जाएगा। रविवार को पहली ट्रिप में भोपाल के यात्री तीर्थ दर्शन के लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बुजुर्गों को छोड़ने एयरपोर्ट तक आए। उन्होंने कहा, ‘राम की कृपा से आप तीर्थों के दर्शन करेंगे और हमें व प्रदेश को आपका आशीर्वाद मिलेगा।’ इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की, ‘अगली बार बुजुर्ग जोड़ों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। अभी एक परिवार से एक ही सदस्य जाता है। अगली फ्लाइट में दादा भी जाएंगे और दादी भी जाएंगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img