Homeताजा-खबरपुलिस पाटिलो कि नियुक्ति में मामला गरमाया

पुलिस पाटिलो कि नियुक्ति में मामला गरमाया

भंडारा जिले के पुलिस पाटिल भर्ती 8 अप्रैल 2023 को ली गई थी। जिसका निकाल 13 अप्रैल-को आया। जिसमे पवनी तहसील अंतर्गत आनेवाले गाँव के पुलिस पाटिलो कि नियुक्ति की गई थी,लेकिन पवनी तहसील के बामनी गाँव का एक मामला गरमाया है। बामनी क्षेत्र में दिए गए पुलिस पाटिल परीक्षा में शुभांगी नारायण इखार को 83 मार्क मीले थे,और उसकी नियुक्ति पुलिस पाटिल के रूप में की गई थी,लेकिन किसी कारण से शुभांगी ने इस पद को स्वीकारने मना किया साथ ही सरपंच कार्यालय में पत्र द्वारा अवगत कराया कि मै इस पद पर कार्य करना नही चाहती

जिसके बाद यह पुलिस पाटिल के पद को लेकर माहौल गरमाया गया,हालांकि कुछ लोगो का कहना है कि यदि शासन के नियम नुसार पहले क्रमांक का व्यक्ति पद स्वीकार करना नही यदि छोड़ता है तो दूसरे क्रमांक के व्यक्ति की नियुक्ति की जा सकती है,जिसमे दूसरे क्रमांक पर मयूरी श्रीकांत इखार यह 82 अंक लेकर बामनी पुलिस पाटिल पद की पात्र हुई है।

लेकिन इस विषय को गंभीरता से नही लिया जा रहा है। जिसके कारण उमेदवार पद की दावेदार मयूरी ने इसकी जानकारी sdm तहसीलदार को दी बी एस क्राइम इंडिया न्यूज के संपादक शमशेर खान ने इस विषय को लेकर sdm रविन्द्र राठौर से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि यदि पहले क्रमांक का उमेदवार कैंसेल या छोड़ता है तो दूसरे क्रमांक के व्यक्ति को वो पद दिया जाए या नही इस प्रकार का GR हमारे पास उपलब्ध नही है और उस GR को देखा जा रहा है। यदि इस प्रकार का किसी GR में नमूद पाया गया था ,दूसरे क्रमांक के व्यक्ति को वो पद दिया जाएगा या उसे रिक्त रखा जाएगा। बता दे कि पुलिस पाटिल पद भर्ती के अध्यक्ष खुद sdm रविन्द्र राठौर है और उनके पास GR उपलब्ध नही यह अब चर्चा का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img