Homeताजा-खबरमहाराष्ट्र CM का उद्धव पर निशाना

महाराष्ट्र CM का उद्धव पर निशाना

अयोध्या :- महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे आज अयोध्या में हैं। रामलला के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शिंदे ने बिना किसी पार्टी और नेता का नाम लिए तंज कसते हुए कहा, ” राम ने पिता को वचन देकर 14 साल का वनवास निभाया। पर कुछ लोगों ने सत्ता की लालच में पिता के वचन का ध्यान नहीं रखा। बाला साहब ने जिन्हें भगाया था, कुछ लोग ने बाद में उन्हीं के साथ मिलकर सरकार बना ली।

शिंदे ने महाराष्ट्र की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि पालघर में जब संत की हत्या हुई और नेवी के अधिकारी की पिटाई हुई तो वहां पर किसकी सरकार थी। कई लोग हम पर आरोप लगाते हैं। 2019 में लोगों के दिमाग में जो बात थी, लोगों की अपेक्षा थी कि महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा की सरकार बने। लेकिन स्वार्थ और कुर्सी की लालच में यहां गलत कदम उठाया गया। हमने उसे 8-9 महीने पहले सुधार दिया। लोगों की अपेक्षा के अनुसार हमने सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय और महाराष्ट्र के लोग अलग नहीं है। महाराष्ट्र भवन के लिए योगी आदित्यनाथ से विनती की है। वह हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब के नाम पर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img