Homeताजा-खबरहरियाणा में सरपंचों पर लाठीचार्ज

हरियाणा में सरपंचों पर लाठीचार्ज

चंडीगढ़ :- हरियाणा में ई-टेंडरिंग का विरोध करने चंडीगढ़ जा रहे सरपंचों को पुलिस ने पंचकूला में ही रोक लिया। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर सरपंच चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सरपंचों ने धक्का-मुक्की कर दी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भांज दी। हंगामा बढ़ने पर सरकार ने CM के OSD भूपेश्वर दयाल को सरपंचों से बातचीत के लिए भेजा है।ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के आवास घेरने के लिए जा रहे थे। सरपंचों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें पुलिस के द्वारा रोका जाता है तो वह वहीं पर पक्का धरना लगाएंगे। हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे सरपंचों और पंचायत मंत्री के बीच वार्ता विफल होने के बाद सीएम आवास घेरने की चेतावनी दी थी। इसके अलावा किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और नवीन जयहिंद भी सरपंचों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।पुलिस के द्वारा पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस के द्वारा रोके जाने के बाद सरपंच धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी सरपंचों ने कहा है कि अब यह धरना अब तभी उठेगा जब उनकी सभी मांगे मान ली जाएंगी। उन्होंने ई-टेंडरिंग पर सरकार के रवैये को लेकर मुख्यमंत्री की हठधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img