Homeताजा-खबरMP समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

MP समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली :- मानसून को आए हुए 15 दिन हो चुके हैं। अब तक यह आधे राज्यों में भी ठीक से नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आज और कल मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।इधर, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। असम स्टेट डिजास्टर के मुताबिक, राज्य के 20 जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। 108 गांवों में 1 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नलबाड़ी जिले में बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित हैं।मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 22 से 26 जून तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान जताया है।पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के जमुई जिले में बुधवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मालदा में 12 बच्चे भी बिजली गिरने से घायल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img