Homeक्राइमकरनाल की नहर में छात्रा ने लगाई छलांग

करनाल की नहर में छात्रा ने लगाई छलांग

करनाल :- हरियाणा के करनाल में काछवा रोड़ पर बनी पश्चिमी यमुना नहर में एक छात्रा ने छलांग लगा दी। छात्रा को नहर में कूदता देख कुछ लोगों ने उसको बचाने को भी प्रयास किया, लेकिन वह उसे निकाल नहीं पाए। देखते ही देखते छात्रा पानी में ओझल हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार छात्रा का नाम सिया (18) है। वह गांव काछवा की रहने वाले थी। सिया खालसा कॉलेज में BA प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिछले करीब 1 सप्ताह से वह कॉलेज भी नहीं जा रही थी। बुधावार दोपहर को वह घर पर बिना किसी को बताए करनाल आ गई और काफी देर तक नहर पर ही घूमती रही। दोपहर बाद अचानक सिया ने नहर के पुल से पानी में छलांग लगा दी।

सिया द्वारा जब नहर में छलांग लगाई तो वहां पर बाइक से पुंडरक निवासी अजय भी गुजर रहा था। सिया को नहर में डूबते देख वह भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। जब वह सिया को बाहर निकाल रहा था तो उसने बाहर आने से मना कर दिया। जब अजय ने उसे नहीं छोड़ा तो उसने अजय की ही गर्दन को पकड़ लिया। अजय ने अपने आप को बचाने के लिए सिया को छोड़ दिया, इसके बाद वह देखते ही देखते पानी में डूब गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img