नागभीड़ :- नागभीड़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत डोंगरगांव उप क्षेत्र और रेंगातुर नियर क्षेत्र में नागपुर- नागभीड़ हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक मादा तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गई. तेंदुए की उम्र करीब 6 वर्ष बताई जा रही है. घटना रविवार की रात करीब 7.30 बजे हुई. घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत नागभीड़ के वन परिक्षेत्र अधिकारी एस.बी. हजारे, सी. एस. कुथे वनरक्षक के साथ अपनी टीम लेकर घटनास्थल पर रवाना हुए. खबर लिखे जाने तक मादा तेंदुए को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था.