बारिश और उमस के बीच इन दिनों आई फ्लू का रिस्क तेजी से बढ़ रहा है। देश के लगभग सभी राज्यों से आई फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। एकदम से आई फ्लू के बढ़ते केसेस से लोगों में डर बना हुआ है।
ऐसे में आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि आई फ्लू क्या है, ये कैसी होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए। sni
एक्सपर्ट: डॉ. सिद्धार्थ मलैया, आई स्पेशलिस्ट, कंसल्टेंट, कॉर्निया सुपरस्पेशलिस्ट, अपोलो सेज हॉस्पिटल
सवाल: आई फ्लू के बहुत केसेस आ रहे हैं ये क्या होता है?
जवाब: आई फ्लू आंखों का इन्फेक्शन है। इसे कंजंक्टिवाइटिस, पिंक आई, रेड आई भी कहते हैं। वैसे आमतौर की भाषा में इसे आंखों का आना बोलते हैं।
आंखों में यह इन्फेक्शन, कंजंक्टिवा की सूजन का कारण बनता है। कंजंक्टिवा क्लियर लेयर होती है, जो आंख के सफेद भाग और पलकों की आंतरिक परत को कवर करती है।