Homeताजा-खबरगोरखपुर में हाथी ने कइयों को रौंदा, 3 की मौत

गोरखपुर में हाथी ने कइयों को रौंदा, 3 की मौत

गोरखपुर :- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरुवार को एक हाथी कलश यात्रा निकलने से पहले भड़क गया। उसने कई लोगों को रौंद दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। हालांकि मौत के आंकड़े की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद आयोजन रद्द को कर दिया गया है। वारदात चिलुआताल इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि कलश यात्रा निकलने से पहले पंडाल में यज्ञ हो रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी। काफी शोर हो रहा था। इस दौरान कुछ लोग हाथी को छेड़ रहे थे, इससे वह भड़क गया। वह इधर-उधर भागने लगा। सूचना पाते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पागल हाथी को गांव में एक ताल के किनारे देखा गया है। महावत उसे काबू करने की कोशिश कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img