Uncategorized

कांग्रेस ने शुरू किया ‘PayCM CryPM’ कैंपेन

बेंगलुरू :- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में PM की लगातार छह रैलियों के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नए कैंपेन की शुरुआत की है, जिसे उन्होंने PayCM CryPM नाम दिया। यह कैंपेन प्रियंका गांधी के कर्नाटक रैली में एक बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि PM हर वक्त अपना दुखड़ा रोते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर शुरू किए गए ‘CryPM’ अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की तस्वीर लगाई है। उन्होंने प्रियंका गांधी का मोदी की आलोचना करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इससे पहले सितंबर 2022 में कांग्रेस ने कर्नाटक CM के खिलाफ PayCM कैंपेन चलाया था।

कांग्रेस के CryPM कैंपेन पर बासवराज बोम्मई ने पलटवार किया है। बोम्मई ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, PM कभी नहीं रोए। यह कांग्रेस है जो पिछले 9 साल से रो रही है और लोगों को भी कांग्रेसियों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button