Homeताजा-खबररुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, मलबे में दबी कार; 5 की मौत:

रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, मलबे में दबी कार; 5 की मौत:

नई दिल्ली: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को हुए लैंडस्लाइड में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा केदारनाथ यात्रा रूट पर हुआ। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से एक गाड़ी उसमें दब गई।

12 घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया। शनिवार को गाड़ी में पांच शव मिले। ये सभी गुजरात से आए थे जो केदारनाथ यात्रा करने आए थे।

उधर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी के छह मील में शुक्रवार देर शाम चलती ऑल्टो कार पर पत्थर गिरने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई।

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों बिहार, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब सहित 13 राज्यों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img