Homeताजा-खबरसंभाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर अजित पवार के खिलाफ भाजपा का...

संभाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर अजित पवार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भंडारा में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गांधी चौक पर किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवार के खिलाफ नारेबाजी की और पवार की प्रतिमा पर गोबर भेज चप्पलों और जूतों का हार चढ़ाया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भंडारा गोंदिया सांसद सुनील मेंढे ने किया। इसके पूर्व सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img