Homeताजा-खबरकर्नाटक में भाजपा का घोषणा पत्र जारी

कर्नाटक में भाजपा का घोषणा पत्र जारी

बेंगलुरु :- कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र ‘प्रजा ध्वनि’ जारी किया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बेंगलुरु में इसे जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा किया है। साथ ही BPL परिवार को रोज आधा किलो नंदिनी दूध और 3 रसोई गैस सिलेंडर युगदी, गणेश चतुर्थी और दीपावली पर मुफ्त देने की घोषणा की है।यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब है- भारत के हर नागरिक के लिए एक समान कानून, चाहे वह किसी भी धर्म हो या जाति का हो। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस भी राज्य में UCC लागू होगा- वहां, शादी, तलाक, एडॉप्शन, उत्तराधिकार, जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। कार्यक्रम में CM बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे।

पार्टी की अन्य बड़ी घोषणाएं

  • सभी सीनियर सिटिजन का साल मे एक मास्टर हेल्थ चेकअप मुफ्त।
  • सभी गरीबों को आधा लीटर नंदिनी दूध और 5 किलो अनाज प्रतिदिन मुफ्त।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान।
  • टूरिज्म सर्किट विकसित करने के लिए 1500 करोड़ का फंड लाने का वादा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img