मुंबई :- महाराष्ट्र सरकार में NCP के अजित पवार गुट के शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज है। बदलाव के बीच शुक्रवार को मुंबई में BJP के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस अहम बैठक में सभी विधायकों और विधान पार्षदों को शामिल होने को कहा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद मानसून सत्र भी होना है। इसमें पार्टी की क्या रणनीति होनी चाहिए, इसको लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी।