!! शमशेर खान की खास खबर !!

!! साकोली के बाद फिर भंडारे में ऑपरेशन के बाद महिला की मृत्यु !!
!! आए दिन सीजर में बढ़ती जा रही है लापरवाही क्यों !!
!! आखिर क्यों हो रही है सीजर के बाद महिलाओं की मृत्यु ? !!
!! क्या डॉक्टर की लापरवाही से तो नहीं , हो रही महिलाओं की जान ? !!
!! परिजनों ने की मांग दोषियों पर कड़ी से कड़ी करे कार्रवाई !!
!! आखिर क्या होता है ऑपरेशन के बाद जिससे होती है महिलाओं की मृत्यु ?!!
!! परिजनों का रो ~ रो कर बुरा हाल !!
!! स्वस्थ महिला लेकर गए और मिला मृत शरीर !!
!! अब सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन करवाने मैं नागरिकों में डर !!
!! आखिर क्या हुआ महिला के साथ ? !!
भंडारा : भंडारा जिले में फिर एक बार दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है फिर एक महिला की सीजर के बाद जान गई है परिजनों ने डॉक्टर और उपस्थित कर्मचारियों पर आरोप लगाया है की उनकी लापरवाही की वजह से महिला की जान गई है !
साकोली में घटि घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि फिर एक बार भंडारा में प्रस्तुति के लिए आई महिला की सीजर ऑपरेशन करने के बाद जान चली गई परिजनों ने बताया कि अच्छी खासी स्वस्थ महिला का ऑपरेशन हुआ था बच्चा भी सुरक्षित और मां भी सुरक्षित थी लेकिन ऑपरेशन के बाद कुछ घंटों के भीतर ही ऐसा क्या हुआ महिला के साथ कि उसकी जान पर बन आई ……
आखिर प्रसूति के बाद अपने स्वास्थ्य से हार गई महिला….. ऐसा क्या हुआ महिला के साथ जो सारी रिपोर्टों में अच्छी खासी होने के बाद एकाएक तबीयत बिगड़ जाती है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया जाता है जिसके बाद कुछ ही घंटों में उसका देहांत हो जाता है एक दुख का बड़ा पहाड़ परिजनों पर गिरा है जिसे वह अभी तक समझ नहीं पाए एक तरफ बच्चे की किलकिला से परिवार में खुशी की लहर छाई थी वहीं कुछ ही घंटों में उसी परिवार में मातम छा गया परिजनों को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर महिला की मृत्यु किस कारण से हुई है!
जिस कारण उनके परिवार में मातम छा गया आपको बता दें कि भंडारा जिले में 30 जुलाई 2023 रविवार को रात्रि 1 बजे प्रसूति के लिए आशा वासनिक नामक महिला भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती की गई थी जिसका सुबह 10:30 बजे के दरमियान लेबर पेन बढ़ने के कारण ऑपरेशन किया गया और 11: 20 बजे शिशु ने जन्म लिया और दोनों की तबीयत अच्छी थी लेकिन 31 जुलाई 2023 को सुबह 7 बजे के दरमियान अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी जिससे महिला को सांस लेने में परेशानी होने लगी और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया और महिला का ब्लड शुगर कम हो गया था और उसकी अन्य तकलीब बडने लगी तत्पश्चात डॉ. गेडाम ने उसकी जांच की लेकिन महिला की प्रकृति अधिक बिगड़ने से उससे वेंटिलेटर पर रखा गया और 11 बजे के दरमियान उसकी मृत्यु हो गई जिसके बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा स्वस्थ महिला की अचानक मृत्यु हो गई डॉक्टर ऐ सी एस डॉक्टर टेंभूर्ने ने बताया कि इस घटना की जांच की जाएगी और एक समिति गठित की जाएगी इस घटना में दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए !