Homeताजा-खबर8 महीने बाद कोरोना के नए केस 10 हजार पार

8 महीने बाद कोरोना के नए केस 10 हजार पार

नई दिल्ली :- देश में 7 महीने 20 दिन बाद कोरोना के नए केस 10 हजार के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 24 अगस्त को 10 हजार 725 मामले आए थे। ये लगातार दूसरा दिन है जब नए केस में दो हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। सोमवार को 5 हजार 676 केस आए थे, जबकि मंगलवार को 7 हजार 830 मामले सामने आए थे।

आज आए केस के साथ ही देश में एक्टिव मामले 44 हजार 998 हो गए हैं। इससे पहले 10 सितंबर 2022 को 45 हजार 365 एक्टिव केस थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, डेली पॉजीटिविटी रेट 4.42% और वीकली रेट 4.02% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.71% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।

भारत में कोरोना अब अंतिम दौर में है। अगले 10 से 12 दिनों तक अभी और केस बढ़ेंगे फिर उसके बाद कम होने लगेंगे। वर्तमान में भले ही मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अस्पताल में एडमिट मरीजों की संख्या कम है, आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के आधिकारिक सूत्रों से बुधवार को यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक, अभी कोविड मामलों में जो वृद्धि हो रही है वह XBB.1.16 के कारण हो रही है, जो ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट है। इस साल फरवरी में XBB.1.16 के केस 21.6 पर्सेंट थे जो अब मार्च में बढ़कर 35.8 पर्सेंट हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img