पुलिस विभाग पर नेताओ का दबाव??
14 मई 2023 को पुलिस विभाग ने 2 ट्रक शासकीय धान पर की थी कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक एवं जवाहरनगर पुलिस के मार्गदर्शन में की गई थी कार्यवाही।
शासकीय धान के 2 ट्रक MH47AT9835,MH49AT9850 थाने में जमा।
शाशकीय धान आखिर क्यों नही पोहचा हिमालय राइस मिल ??
आखिर किस किस को बेचता है हिमालय राइस मिल शासकीय धान??
नेताओ के दबाव से गाड़ी छुड़वाने का प्रयास।
क्या पुलिस कर पायेगी कार्यवाही??
धान घोटाले का बड़ा खुलासा।
भंडारा :- भंडारा गोंदिया जिले में धान घोटाला बड़े पैमाने पर हो रहा है,ऐसी ही एक घटना हिमालय एग्रो राइस मिल मूल की घटना सामने आई है। नेताओ के दबाव में आ कर गोंदिया जिले का धान चंद्रपुर जिले को दिया गया। जिसके बाद गोंदिया के शासकीय केंद्र से हिमालय एग्रो राइस मिल ने 2 ट्रक करीबन अंदाजन 1200 धान के पोते जिसे चंद्रपुर जिले के मूल हिमालय एग्रो राइस मिल में ले जाना था,लेकिन जानेमाने राइस मिलर ने भंडारा के साईनाथ राइस मिलर को माल बेच दिया,इसकी जानकारी जवाहरनगर थाने को मिलते ही पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दोनों धान से लदे ट्रक को जवाहनगर पुलिस थाने में जफ़्त कर जांच शुरू कर दी। गुफ्त सूत्रों से पता चला है कि नेताओ के दबाव में आ कर पुलिस विभाग के कार्यवाही में बाधाएं निर्माण की जा रही है,जहाँ यह भी कहा जा रहा है कि बड़े स्तर पर गाड़िया छोड़ने का दबाव भी डाला जा रहा है,अभी देखना यह है कि क्या हिमालय राइस मिल की पकड़ी गई गाड़ियो पर पुलिस कार्यवाही करती है या नेताओ के दबाव में छोड़ती है ऐसा सवाल जनता में उपस्थित हुआ है

