ताजा-खबर
नेपाल में आये भूकंप में पुणे के 39 सैलानी सुरक्षित

पुणे :- बीती रात नेपाल में आये भूकंप में 128 लोगों की मौत की खबर है। इस दौरान पुणे से नेपाल गए 39 सैलानी भी वहां फंसे थे जिनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। हालांकि शनिवार की सुबह उनसे संपर्क होने से पुणे में उनके परिजनों ने राहत महसूस की है। बताया जा रहा है कि पुणे से पर्यटन के लिए नेपाल गए सभी 39 पर्यटक सुरक्षित हैं। भूकंप की खबर लगने के साथ ही उनसे संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनके परिजन चिंतित थे। हालाँकि आज सुबह उनसे संपर्क होने के बाद चिंतित परिजनों की जान में जान आयी।