Homeताजा-खबर24 घंटे में 3095 कोरोना केस, इस साल सबसे ज्यादा

24 घंटे में 3095 कोरोना केस, इस साल सबसे ज्यादा

नई दिल्ली :- देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमण से 5 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 15 हजार 208 हो गए हैं। गुरुवार को 3016 मरीज मिले थे। जबकि पिछले 24 घंटे में यह संख्या 3,095 रही। पिछले 6 महीनों में यह एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं।

देश में कोरोना की पहली लहर 2020 से लेकर अब तक इससे हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 30 हजार 862 हो गया है। बुधवार को महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो, हिमाचल में एक और केरल में आठ लोगों की मौत हुई थी। हेल्थ मिनिस्ट्री के शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73% दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.71% है।

दिल्ली में पिछले 1 हफ्ते में 3 गुना केस बढ़े हैं। यहां एक हफ्ते पहले हर रोज करीब 100 केस मिल रहे थे। 29 मार्च को 300 मरीज संक्रमित पाए गए जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img