ताजा-खबर

महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड समारोह में 11 की लू से मौत

मुंबई :- महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को महाराष्ट्र भूषण इवेंट में हीटस्ट्रोक के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। 24 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं। नवी मुंबई के खारघर के डेढ़ सौ एकड़ के एक बड़े मैदान में सुबह 11.30 बजे से 1 बजे तक यह कार्यक्रम चला। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री था।

इस इवेंट में गृहमंत्री अमित शाह ने समाजसेवी दत्तात्रेय नारायण को अवॉर्ड दिया। इवेंट में 7 लाख प्रशंसक शामिल हुए थे। सभी लोग कार्यक्रम देख और सुन सकें, इसके लिए मैदान में ऑडियो और वीडियो फैसिलिटी का पूरा प्रबंध किया गया था, लेकिन लोगों के बैठने के लिए जो व्यवस्था की गई थी, उसके ऊपर कोई शेड नहीं लगाया गया था। इवेंट में धूप और गर्मी से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button