पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद से ही अब्दू रोजिक सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। बता दें, तजाकिस्तान के मशहूर सिंगर अब्दू भारत में दर्शकों के साथ साथ सलमान खान के भी काफी फेवरेट हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस काफी खुश हुए।

मुंबई में खोलेंगे नया रेस्टोरेंट
इस वीडियो में अब्दू एयरपोर्ट पर गाड़ी से उतरे फिर उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए बताया की वह जल्द ही मुंबई में अपना रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मैं बहुत जल्द इंडिया में अपना रेस्टोरेंट खोलने वाला हूं, मैं 6 मार्च को इंडिया वापस आऊंगा और अपना रेस्टोरेंट मुंबई में खोलूंगा’। इतना ही नहीं, अब्दु ने पैपराजी और फैंस को इनवाइट करते हुए कहा, ‘बर्गर खाने जरूर आना’।
सलमान खान से है अच्छी बॉन्डिंग

अब्दू रोजिक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सलमान उन्हें गोद में उठाकर डांस करते हुए नजर आए थे, इसलिए उन्हें सलमान के ‘भाईजान’ वाले टैग की तरह ‘छोटा भाईजान’ नाम दिया गया है। फैंस उन्हें अक्सर इसी नाम के बुलाते हैं। इसके अलावा अब्दू ने ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले एपिसोड में कंफर्म किया था कि वह ‘बिग ब्रदर यूके’ में हिस्सा लेंगे।